Best News StoryCrimekanpur nagarPolice Good Workक्राइमचोरीटॉप न्यूज़
बंद मकान में चोरी का खुलासा, फरार अभियुक्त गिरफ्तार?*

*बंद मकान में चोरी का खुलासा, फरार अभियुक्त गिरफ्तार?*

सूर्या न्यूज,24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट
कानपुर नगर। थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा और लगभग ₹2 लाख नकद बरामद किए हैं।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी किए गए आभूषण स्थानीय ज्वेलरों को बेचने की बात स्वीकार की है। मामले में दो ज्वेलरों की संलिप्तता सामने आई है, जिन्हें पुलिस ने वांछित घोषित किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट: पुलिस उपायुक्त दक्षिण, श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी।

