अमेरिका से मर्विन अची बिहारी टार्जन राजा यादव से मिलने पहुंचे बगहा, बिहारी टार्जन समेत स्थानीय लोगों ने मर्विन अची का किए जोरदार स्वागत अभिनंदन
अमेरिका से मर्विन अची बगहा के बिहारी टार्जन राजा यादव से मिलने पहुंचे, बिहारी टार्जन समेत स्थानीय लोगों ने मर्विन अची का किए जोरदार स्वागत अभिनंदन।
बिहारी टार्जन राजा यादव की फिटनेस के मुरीद हुए मर्विन अची।
बिहार डेस्क/बगहा।अमेरिकी फिटनेस कोच मर्विन अची बिहार के बगहा के खरपोखरा पाकड़गांव के रहने वाले बिहारी टार्जन के नाम से मशहूर राजा यादव से मिलने पहुंचे।इस दौरान मर्विन अची का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।मर्विन अची ने राजा यादव की फिटनेस तकनीक की जमकर तारीफ की और कहा कि अमेरिका में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ऐसी फिटनेस हासिल नहीं की जा सकती। राजा यादव ने बिना किसी आधुनिक मशीन या जिम के अद्भुत फिटनेस हासिल की है।
*मर्विन अची की प्रतिक्रिया*
मर्विन अची ने कहा, “राजा यादव की फिटनेस देखकर मैं हैरान हूं। अमेरिका में हम लाखों रुपये खर्च करके भी ऐसी फिटनेस हासिल नहीं कर पाते हैं। राजा की देशी फिटनेस तकनीक अद्भुत है और यहां की सांस्कृतिक, शांतिपूर्ण वातावरण और लोग बहुत ही अच्छे हैं।काफी बढ़िया महसूस कर रहा हूं।
*राजा यादव का कहना*
बिहारी टार्जन राजा यादव ने कहा, “मर्विन अची से मिलकर मुझे और प्रेरणा मिली है। मैं अपनी फिटनेस का श्रेय अपने गांव की सादगी और मेहनत को देता हूं। मर्विन अची का आगमन मेरे लिए गर्व का क्षण है।”
*गांव में उत्सव जैसा माहौल*
गांव में विदेशी मेहमान के स्वागत के लिए उत्सव जैसा माहौल दिखा। ग्रामीणों ने मर्विन अची का गर्मजोशी से स्वागत किया और राजा यादव की फिटनेस की कहानी सुनकर सभी हैरान रह गए। मर्विन अची की दो दिवसीय यात्रा के दौरान राजा यादव के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें दोनों ने अपनी फिटनेस तकनीक को साझा किया और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दिये।




