केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके वाल्मीकिनगर,चंपारण एवं इसके आसन्न क्षेत्र में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से जुड़े हुए कई मुद्दों पर की चर्चा।
केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके वाल्मीकिनगर,चंपारण एवं इसके आसन्न क्षेत्र में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से जुड़े हुए कई मुद्दों पर की चर्चा।


वाल्मीकिनगर एवं चंपारण क्षेत्र के लिए बड़े उपहारःशास्त्रीनगर से बेलवनिया तक गंडक नदी पर एक नया,अधिक ऊंचाई वाला एवं मजबूत बराज एवं राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित होने वाले इण्डो-नेपाल सीमा सड़क परियोजना के प्रारम्भ बिंदु को रक्सौल के स्थान पर मदनपुर करने की मंजूरी हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने दिया निर्देश।
बिहार डेस्क/बगहा। वाल्मीकिनगर एवं चंपारण क्षेत्र के विकासगाथा में एक और नया सोपान जुड़ गया।जब केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से 6 अगस्त को व्यक्तिगत मुलाकात करके उन्हें वाल्मीकिनगर,चंपारण एवं इसके आसन्न क्षेत्र में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से जुड़े हुए कई मुद्दों पर चर्चा की एवं केंद्रीय मंत्री को विशेष रूप से इण्डो-नेपाल सीमा सड़क परियोजना जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित करने का प्रस्ताव है। कोयला और खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने प्रारम्भ बिंदु को रक्सौल के स्थान पर मदनपुर करने की आवश्यकता पर बल दिया। सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि ऐसा करने से बिहार के प० चंपारण जिला एवं पूर्वी चंपारण जिला के लाखों लोगों का जीवन सुगम होगा और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही साथ यह राष्ट्रीय राजमार्ग अन्य तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ते हुए उत्तर-प्रदेश के थाना पनिहवा पुल के माध्यम से भी जुड़ जाएगा।क्षेत्र के अवसंरचना विकास एवं परिणामी आर्थिक विकास के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा के बीच प० चंपारण जिला के बगहा अंतर्गत शास्त्रीनगर से बेलवनिया तक गंडक नदी पर ‘हाई लेबल ब्रिज एवं सड़क’ के निर्माण हेतु अपने अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री को सहर्ष बताते हुए सतीश चंद्र दुबे ने कहा की सैद्धांतिक रूप से मेरा यह अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है परंतु मेरी जानकारी के अनुरूप एनएच-727ए का बगहा के शास्त्रीनगर से उत्तर प्रदेश सीमा तक का संरेखण, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीन ‘संरेखण अनुमोदन समिति’ के पास विचाराधीन है।अपनी बात को विस्तार में रखते हुए सतीश चंद्र दुबे ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को बताया की शास्त्रीनगर और बेलवनिया के बीच गंडक नदी पर पुल एवं सड़क बन जाने से जहाँ लोगों की हजारों एकड़ भूमि खेती योग्य हो जाएगी,वही व्यापारिक दृष्टिकोण से आवागमन काफी सरल, सुगम और सुरक्षित हो जाएगा और बगहा तथा जटहाँ एवं उसके आसपास के क्षेत्रों का भी विकास होगा। इस पुल के बन जाने मात्र से पर्यटन को भी बहुत बढ़ावा मिलेगा,लोग समीपवर्ती बाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व क्षेत्र का भी भ्रमण कर पायेंगे,जिससे रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेंगी,साथ ही साथ इण्डो-नेपाल सीमा (बाल्मीकिनगर) कस्टम कार्यालय पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 727 के द्वारा पूर्व में बाल्मिकीनगर रोड-मदनपुर वन क्षेत्र होते हुए पनिहवा (उत्तर प्रदेश) तक का एलाइनमेंट बनाया गया था, परंतु वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा बाल्मिकी व्याघ्र प्रमंडल होने के कारण इस परियोजना को अनुमति नहीं मिली। दोनों प्रदेशों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण ब्रिज एवं सड़क के निर्माण की माँग काफी अरसे से दोनों राज्यों की जनता कर रही है।केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार को एक उन्नत राज्य बनाने हेतु लिए गए संकल्प की सिद्धि के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया और कहा कि प० चंपारण जिला के बगहा एक प्रखण्ड अंतर्गत शास्त्रीनगर से बेलवनिया तक गंडक नदी पर एक ‘हाई लेबल ब्रिज एवं सड़क’ के निर्माण में जो भी तकनीकी परेशानी है।उसे शीघ्र दूर करते हुए निविदा का कार्य यथाशीघ्र संपन्न कराया जाएगा। जो भी तकनीकी समस्याएँ हैं, उसके शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए केंद्रीय मंत्री ने सतीश चंद्र दुबे को अपने क्षेत्र और आसन्न इलाकों के लिए सतत प्रयत्नरत रहने हेतु साधुवाद दिया।सतीश चंद्र दुबे ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा क्षेत्र की सम्बद्ध समस्याओं और माँगों एवं सड़क परियोजनाओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार एवं यथाशक्ति द्रुत गति से अनुमोदन करने पर चर्चाकीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को क्षेत्र की तमाम जनता की ओर से धन्यवाद दिया एवं कृतज्ञता व्यक्त की।


