Best News StoryFestivelUnnao
Trending

बड़े ही धूमधाम से गणपति बप्पा का किया गया विसर्जन, सभी नगर के लोग रहे शामिल।

बड़े ही धूमधाम से गणपति बप्पा का किया गया विसर्जन, सभी नगर के लोग रहे शामिल।


सूर्या न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम
फतेहपुर चौरासी उन्नाव क्षेत्र के नगर पंचायत ऊगू में बुधवार से श्री गणेश महोत्सव का आयोजन माता काली के मंदिर परिसर में प्रारंभ होकर सोमवार को शोभा यात्रा के साथ शांतिपूर्वक समापन हो l कस्बा ऊगू में स्थित माता काली देवी मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष की भांति सार्वजनिक रूप से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता है।गणपति बप्पा की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।गया। इस यात्रा ने मोहल्ले व नगरभर में धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बना दिया।यात्रा के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से नगर गूंज उठा। गणपति बप्पा के भक्तों ने यात्रा मे डीजे की धुनों पर जमकर नृत्य किया।गणेश महोत्सव की शुरुआत बुधवार को हुई थी। दबौली घाट पर गणपति बप्पा का विसर्जन किया । गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी धूमधाम से किया गया। विसर्जन के लिए उमड़ी भीड़ ने इसे एक भव्य उत्सव का रूप दे दिया। शोभा यात्रा और विसर्जन के इस समापन समारोह ने गणेश महोत्सव को एक भव्य और यादगार अंत दिया। गणेश महोत्सव के सफल समापन पर कस्बा ऊगू वह नगरवासियों ने एक दूसरे को बधाई दी।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!