Education

चुप्पी तोड़ – हल्ला बोल’ अभियान

चुप्पी तोड़ – हल्ला बोल’ अभियान

दैनिक प्रीतिवाणी& सूर्या न्यूज़ 24 हरदोई

कोतवाली कछौना/हरदोई, 20 सितंबर 2025 —
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर, ‘समाधान अभियान’ और ‘इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड’ ने संयुक्त रूप से कोतवाली कछौना में स्थित बाल मित्र केंद्र में ‘चुप्पी तोड़ – हल्ला बोल’ परियोजना के अंतर्गत विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जिसमें क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्हें बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई ताकि वे जमीनी स्तर पर इस संदेश को प्रभावी ढंग से फैला सकें।
‘समाधान अभियान’ के बाल मित्र केंद्र कोतवाली कछौना के बल मित्र केंद्र समन्वयक मृदुल अवस्थी ने आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बच्चों के अधिकारों,और उनकी सुरक्षा व पोक्सो एक्ट पर जागरूक किया ।
इस कार्यक्रम में मृदुल अवस्थी ने और आशा कार्यकत्री को पोक्सो एक्ट पर महत्वपूर्ण जानकरी दी ।” उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के प्रति आशा कार्यकर्ताओं को इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।’चुप्पी तोड़ – हल्ला बोल’ जैसे जागरूकता अभियान न केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, बल्कि समाज को एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य की दिशा भी दिखाएंगे।
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!