E-PaperMake it ModernPolicticsTravelपॉलिटिक्सबिहारराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2005 के पहले की परिस्थितियां किसी से छिपी नहीं हैं…. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2005 के पहले की परिस्थितियां किसी से छिपी नहीं हैं….

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

बिहार डेस्क,बगहा/हरनाटांड़।सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर विधानसभा अंतर्गत थरूहट की हरनाटांड़ हाई स्कूल खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित एक जदयू की विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर शिक्षा मंत्री,बिहार सरकार विजय चौधरी और वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वाल्मीकिनगर का इलाका प्रकृति की गोद में बसा है और अब इको-टूरिज्म का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने मदनपुर-पनियहवा सड़क, इनरवा तक नहर किनारे सड़क और सैनिक सड़क निर्माण कार्य जैसे प्रोजेक्ट का उल्लेख किया, जो इस क्षेत्र के ऐतिहासिक विकास की मिसाल हैं।उन्होंने कहा कि 2005 के पहले यहां कोई विकास कार्य नहीं होते थे, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार में हर क्षेत्र में काम हो रहा है। उन्होंने विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले की परिस्थितियां किसी से छिपी नहीं हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया कि राज्य में सड़क, पुल-पुलिया, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और विभिन्न सामाजिक योजनाओं के विस्तार से लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने वृद्धजन पेंशन, बालिका शिक्षा योजना, छात्र क्रेडिट कार्ड योजना और स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी कई योजनाओं का उल्लेख किया, जिससे आम जनता लाभान्वित हुई है।उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर आप रिंकू सिंह को जिताएंगे तो यह क्षेत्र और बिहार दोनों और तेज़ी से विकसित होंगे। उनका उद्देश्य है विकसित बिहार, सशक्त बिहार।इस दौरान राजद नेता एवं पूर्व प्रत्याशी हेमंत उर्फ सुमंत कुमार महतो ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व मंत्री विजय चौधरी की उपस्थिति में रिंकू सिंह के समर्थन की घोषणा की। इससे थरुहट क्षेत्र में जेडीयू की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!