Uncategorized
Trending

सुपरस्टार सह गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने महागठबंधन पर जमकर बोला हमला,भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की।

सुपरस्टार सह गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने महागठबंधन पर जमकर बोला हमला,भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की।

 

 

बिहार डेस्क,बगहा।शुक्रवार को बगहा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत चौतरवा के पतिलार में भाजपा द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में सुपरस्टार,भाजपा स्टार प्रचारक गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने मंच पर पहुंचते ही स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।मंच से रवि किशन ने जैसे ही गमछा लहराया, लोगों में जोश,उत्साह भर दिया।रवि किशन,राम सिंह जिंदाबाज और मोदी नीतीश जिंदाबाज़ के नारे से गूंज उठा। रवि किशन ने विशेष रूप से बगहा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। रवि किशन ने कहा कि जिंदगी झंड बा ई लुटेरा पार्टी ई जॉन हमारा हत्या देवे के धमकी ई लेगे कॉल करता,एक तह पकड़ा गईल गोरखपुर थाना में बाटे,

पुलिस प्रशासन,चुनाव आयोग बेतिया सब हमार बा,लेकिन ई सब गुंडाराज,जंगलराज वाले लोग झंडा लेके घुमत ताड़न, ई पुलिस प्रशासन के जिम्मेवारी बाटे। ई सब बदमाशी ई गुंडई ना चली ईहा बुझलह..।गइल उह समय जब झतिया पर गोली मारत रहलन अनुसूची जात,पिछड़ा,अति पिछड़ा के। जनसभा के दौरान रवि किशन ने खूब गरजे और सवाल उठाया कि क्या कोई अपने माता-पिता को उम्र बढ़ने पर घर से बाहर निकाल देगा? उन्होंने ऐसे बयानों को समाज के मूल्यों के खिलाफ बताया।रवि किशन ने अपने संबोधन में एनडीए सरकार द्वारा गरीबों, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया।रवि किशन ने बताया कि बुजुर्गों की पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 कर दी गई है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ₹10,000 की सहायता दी जा रही है, ताकि वे छोटे व्यवसाय शुरू कर सकें। इसके अतिरिक्त, आयुष्मान योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों में आर्थिक बोझ कम हुआ है।उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी राम सिंह की जीत से क्षेत्र में अधूरे विकास कार्य पूरे होंगे। रवि किशन ने जनता से 11 नवंबर को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर क्रमांक संख्या 2 पर कमल का बटन दबाने की अपील की।जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से हुए सुधारों पर विस्तृत प्रकाश डाला।केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार की तस्वीर बदली है। उन्होंने बताया कि आज सुदूर गांवों तक सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं।अन्य नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की और महागठबंधन पर निशाना साधा।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला, कार्यकर्ता समेत भारी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!