Best News StorybiharE-PaperEducationGood workMake it ModernNew LookTravelझमाझम ख़बरबिहारलोकल न्यूज़
Trending

बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, बगहा में 200 छात्राओं के लिए निःशुल्क अंग्रेजी और डिजिटल शिक्षा की शुरुआत

बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, बगहा में 200 छात्राओं के लिए निःशुल्क अंग्रेजी और डिजिटल शिक्षा की शुरुआत।

बिहार डेस्क,बगहा। बेटियों को शिक्षित, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत बगहा में ‘उड़ान : मेरी बिटिया, मेरी पहचान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बगहा-02 स्थित बी.के. सिंह कोचिंग सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों की 200 छात्राओं के सुनहरे भविष्य को संवारने के उद्देश्य से विशेष शैक्षणिक बैच की पुनः शुरुआत की गई।इस विशेष बैच के माध्यम से छात्राओं को निःशुल्क अंग्रेजी स्पोकन, डिजिटल एजुकेशन एवं कंप्यूटर फंडामेंटल की शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से सामान्य परिवारों से आने वाली सरकारी विद्यालयों की बच्चियों को आधुनिक शिक्षा और तकनीकी ज्ञान से जोड़ना है, ताकि वे बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें और भविष्य में बेहतर अवसर हासिल कर सकें।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट तापेश्वर राउत उपस्थित रहे। उनके साथ प्रधानाध्यापक नंदकिशोर राम, डॉक्टर अतुल सिंह, डॉक्टर राजीव शुक्ला, जदयू नेता राकेश सिंह, भाजपा नेता सुषमा सिंह, विनय यादव, पंकज मिश्रा एवं विशाल पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुएकार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी ने अपने-अपने विचारों और अनुभवों के माध्यम से बच्चियों को जीवन में आगे बढ़ने, आत्मविश्वास बनाए रखने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।वक्ताओं ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़, कंप्यूटर का ज्ञान और डिजिटल तकनीक की समझ भी बेहद जरूरी है। ऐसे में सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को इन सुविधाओं से निःशुल्क जोड़ना एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे बच्चियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे शिक्षा, रोजगार तथा जीवन के अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगी।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इस तरह के प्रयासों से क्षेत्र की अधिक से अधिक बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी और अपने परिवार, समाज तथा बगहा का नाम रोशन करेगी।निःशुल्क शिक्षा के माध्यम से बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने की यह पहल निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। वही बी के सिंह ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संचालक सह निदेशक भरत कुमार सिंह ने कहा कि मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट ‘उड़ान : मेरी बिटिया, मेरी पहचान’ कार्यक्रम की मूल भावना बेटियों को शिक्षा के माध्यम से नई पहचान दिलाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का अवसर प्रदान करना है। विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए यह पहल काफी लाभकारी साबित हो सकती है, जिन्हें आर्थिक या अन्य कारणों से अतिरिक्त शैक्षणिक सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!