Best News StoryE-PaperMake it ModernMedicalMobile PhonesNew LookReviewsTravelझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़तकनीकीबिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

वाल्मीकीनगर के एपीएचसी का विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने किया औचक निरीक्षण, जर्जर भवन एवं अव्यवस्था को देख बिफरे।

वाल्मीकीनगर स्थित एपीएचसी का विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने किया औचक निरीक्षण, एपीएचसी के जर्जर भवन एवं अव्यवस्था को देख बिफरे।

बगहा/ वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने गुरुवार की दोपहर वाल्मीकिनगर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र के कई कमियों एवं जर्जर स्थिति को देखकर नाराजगी जाहिर की साथ ही डॉक्टर,स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थिति पंजी का भी जायजा लिया। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी विजेंद्र कुमार सिंह की 3 जनवरी के छुट्टी का आवेदन उपस्थिति में पाया गया, किंतु उक्त तिथि में उनकी उपस्थिति पंजी में भी दर्ज पाई गई। जिसे विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने घोर लापरवाही एवं अनियमितता का मामला बताया। विधायक ने अस्पताल के शौचालय की जर्जर स्थिति को देखकर नाराजगी प्रकट की।अस्पताल में इमरजेंसी मरीज के लिए कोई भी डॉक्टर मौके पर उपस्थित नहीं पाया गया। इसके अलावा भारी संख्या में ग्रामीणों ने अस्पताल में डॉक्टर के उपस्थित नहीं रहने,निजी क्लीनिक चलाने का गंभीर आरोप लगाया। ग्रामीणों के मुताबिक वर्षों से स्वास्थ्य केंद्र का रंग-रोगन नहीं किया गया है, ना ही जर्जर भवन के छत का मरम्मत नहीं कराया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक अस्पताल के रंग-रोगन के लिए विभाग द्वारा फंड आवंटित होता है, बावजूद इसके अस्पताल का रंग-रोगन नहीं होने से अस्पताल जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। ग्रामीणों के मुताबिक कभी भी जर्जर छत गिरने के कारण मरीजों के साथ हादसा हो सकता है। अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को देखते हुए विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि सभी अव्यवस्था के जिम्मेवार प्रभारी राजेश सिंह नीरज है। उनसे रिपोर्ट तलब की गई है, साथ ही आवश्यक कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की प्राथमिक आवश्यकता सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी पहली प्राथमिकता है।ग्रामीणों ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में मौजूद विषैले सांपों के काटने की स्थिति में सर्प दंश का ईलाज उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की। जंगली जानवरों के द्वारा अस्पताल की खुली बाउंड्री के रास्ते अस्पताल में आने की बात कही। विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने सभी समस्याओं का निदान का आश्वासन दिया।मौके पर बबलू सहाय, विनय कुशवाहा, भोलू श्रीवास्तव, पारस कुशवाहा, अमर कुशवाहा, सरपंच मैनुद्दीन अंसारी, पतिराम भगत सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!