बगहा पुलिस सभागार में एसपी ने फरवरी माह 2026 का मासिक अपराध गोष्ठी का किया आयोजन,दिए कई अहम निर्देश।
बगहा पुलिस सभागार: एसपी ने फरवरी माह 2026 का मासिक अपराध गोष्ठी का किया आयोजन,दिए कई अहम निर्देश।
एसपी ने सभी थानाध्यक्ष को लंबित मामलों का निष्पादन, गश्ती, वाहन जाँच, और अवैध बालू खनन के विरूद्ध कार्रवाई करने का दिया निर्देश दिया।
—- फरवरी 2026 में बगहा पुलिस ने 276 गिरफ्तारी की, 27.72 लाख रुपये का वाहन फाईन काटा, और 1517.775 लीटर शराब बरामद की।
बिहार डेस्क,बगहा।रविवार को पुलिस अधीक्षक,बगहा रामानंद कौशल की अध्यक्षता में पुलिस जिला बगहा के पुलिस सभागार में जिला स्तरीय माह फरवरी-2026 का मासिक अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय,पुलिस उपाधीक्षक रक्षित बगहा, पुलिस उपाधीक्षक साईबर,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,बगहा और रामनगर तथा सभी पुलिस निरीक्षक अंचल,थानाध्यक्ष एवं सभी शाखा प्रभारी शामिल हुए। अपराध गोष्ठी में एसपी रामानंद कौशल ने बगहा पुलिस जिले के सभी थानाध्यक्ष को लंबित काण्डों का ससमय निष्पादन,गश्ती समीक्षा,वाहन जाँच,निरोधात्मक कार्रवाई, पासपोर्ट,चरित्र सत्यापन का ससमय निष्पादन,अवैध बालू खनन कारोबारियों के विरूद्ध छापेमारी, डायल-112, सीसीटीएनएस, महानिषेध अभियान के अन्तर्गत निरतंर छापामारी करने इसके अतिरिक्त बीते माह फरवरी 2026 में लंबित काण्डों का ससमय निष्पादन, काण्ड के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान हेतु दिशा-निर्देश भी दिया गया, एसपी ने बगहा पुलिस जिले अंतर्गत सभी थाना के वारंट का निष्पादन,बालू खनन के विरूद्ध छापेमारी,गश्ती इत्यादि में सभी थाना का मुल्यांकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसपी ने सभी एसडीपीओ बगहा और रामनगर,पुलिस निरीक्षक अंचल,थानाध्यक्ष को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसपी रामानंद कौशल ने बगहा पुलिस जिला के फरवरी माह 2026 की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि
बगहा पुलिस जिले में काण्ड में गिरफ्तारी 146, वारंट में गिरफ्तारी-131, कुल गिरफ्तारी 276 की गई है।
वाहन फाईन कुल- 27.72,000 रुपये का चालान काटा गया है। कुल 1517.775 लीटर देशी,विदेशी शराब की बरामदगी की गई हैं। बगहा पुलिस जिले में वारंट के निष्पादन में बीडब्ल्यू-274, एनबीडब्ल्यू-495, कुर्की-29 का किया गया है।मौके पर एसडीपीओ बगहा और रामनगर कुमार देवेंद्र,रागिनी कुमारी, अंचल पुलिस निरीक्षक बगहा संजय पाठक, पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह,बगहा नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, यातायात थानाध्यक्ष मनोज कुमार,महिला थानाध्यक्ष पुष्पा कुमारी टिवंकल, एससी एसटी थानाध्यक्ष वंदना कुमारी,भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट, लौकरिया थानाध्यक्ष रमन कुमार , चौतरवा थानाध्यक्ष राहुल सिंह, भितहा थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार सहित सभी थानाध्यक्ष एवं थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे





