बगहा के नरईपुर निवासी युवक की कश्मीर में आकस्मिक निधन से परिवार में मातम, शोकाकुल परिजनों से मिले बगहा विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष, जताई संवेदना।

बिहार डेस्क,बगहा। रविवार को बगहा नगर परिषद के वार्ड संख्या-12 निवासी बैद्यनाथ साह के पुत्र विक्की कुमार के आकस्मिक निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है। रविवार को बगहा विधायक राम सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह के साथ शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।विधायक राम सिंह ने बताया कि परिजनों से बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि विक्की कुमार कश्मीर में रहकर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उनके निधन की दुःखद सूचना परिवार को मिली।युवक विक्की कुमार के आकस्मिक निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे और अपार दुःख में है।विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे पूरी संवेदना के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और परिवार को हरसंभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला ने कहा कि विक्की कुमार का असमय निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। कम उम्र में उनका इस दुनिया से चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पार्टी और समाज उनके साथ खड़ा है। मौके पर स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।