Best News StoryEducationUnnao
Trending

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का किया सम्मान

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का किया सम्मान

उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि तथा 05 लाख तक की निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किये जाने के उपलक्ष्य में अरोड़ा रिसार्ट में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को पटका एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि यह निर्णय शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत् साथियों के सम्मान, सुरक्षा एवं उनके उज्जवल भविष्य को सुदृढ़ करने वाला कदम है। शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित साथियों का यह सम्मान वास्तव में उनके अथक परिश्रम, निष्ठा एवं समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है।

इस अवसर पर शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री जी को आभार ज्ञापन पत्र सौपा। मंच का संचालन विश्वनाथ ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, महामंत्री नूतन सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुशील तिवारी, प्रियंका शुक्ला, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, सुधाकर तिवारी, आनन्द यादव, शिक्षामित्र अनुदेशक संगठन के अध्यक्ष सचिन मिश्रा सहित अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!