E-PaperFeaturedGadgetsMake it ModernNew LookReviewsUncategorizedटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

बगहा में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक:बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने होटलों व रेस्टोरेंट में छापेमारी कर 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त की।

बगहा में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक:बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने होटलों व रेस्टोरेंट में छापेमारी कर 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त की।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई– एसडीएम चांदनी कुमारी।

 

बिहार डेस्क,बगहा। घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से बुधवार को बगहा में प्रशासन की ओर से होटलों एवं रेस्टोरेंटों में छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी बगहा चांदनी कुमारी के नेतृत्व में चलाया गया। एसडीएम चांदनी कुमारी ने बगहा एक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के मौजूदगी में संयुक्त रूप से छापेमारी की।। छापेमारी के दौरान टीम ने बगहा एक और बगहा दो क्षेत्र के कई होटलों व दुकानों की जांच की। जांच के क्रम में पाया गया कि कुछ दुकानदार घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में कर रहे थे, जो नियमों के विरुद्ध है। इस दौरान बगहा एक क्षेत्र से 6 और बगहा दो क्षेत्र से 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 17 गैस सिलेंडर प्रशासन द्वारा कब्जे में लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए सभी सिलेंडरों की कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें रूबी गैस एजेंसी को जिम्मेनामा बनाकर सौंप दिया गया है साथ ही जिन दुकानदारों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग किया जा रहा था, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने स्पष्ट कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। यदि कोई भी व्यक्ति या होटल संचालक व्यावसायिक उपयोग में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करते पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!