Best News StoryUnnao
Trending

झाँसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने 43.77 करोड़ की लागत से बनने वाले बांसी-बार मार्ग का किया भूमि पूजन—

झाँसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने 43.77 करोड़ की लागत से बनने वाले बांसी-बार मार्ग का किया भूमि पूजन—

(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,झाँसी,उ०प्र०)

 

झाँसी-ललितपुर क्षेत्र से लोकसभा के लोकप्रिय सांसद-अनुराग शर्मा के अथक प्रयासों से ललितपुर जिले में बांसी-बार मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया….

इस अवसर पर सांसद-अनुराग शर्मा ने और राज्यमंत्री-मनोहर लाल पंथ,सदर विधायक-रामरतन कुशवाह तथा जिलाध्यक्ष-हरिशचंद्र रावत जिला पंचायत-अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कराई।बताया गया कि बांसी–बार मार्ग की कुल लंबाई 14.360 किलोमीटर है और इसके निर्माण तथा चौड़ीकरण पर लगभग 43.7727 करोड़ रुपये की लागत आएगी।क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी।सांसद-अनुराग शर्मा के निरंतर प्रयासों से अब इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है….

सांसद-अनुराग शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।इससे किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भी बेहतर परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है….

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क,बिजली,पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और यह सड़क परियोजना भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी इस सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सांसद अनुराग शर्मा के प्रयासों की सराहना की।उक्त कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!