E-PaperFeaturedMake it ModernMobile PhonesNew LookPolice Good WorkReviewsक़ानूनी जानकारीटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़विभागीय
Trending

बगहा एसपी ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया, पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

बगहा एसपी ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया, पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

बिहार डेस्क,बगहा। पुलिस अधीक्षक,बगहा रामानंद कौशल ने मंगलवार को बगहा पुलिस केन्द्र में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों का टर्नआउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता की जांच की। पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में एसपी ने ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की शारीरिक फिटनेस, कदमताल, हथियार संचालन और अनुशासनात्मक प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया।इसके साथ ही एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता का जायजा लिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शारीरिक दक्षता पर विशेष ध्यान दिया जाए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी रामानंद कौशल ने कहा कि साप्ताहिक परेड पुलिस बल के अनुशासन, एकरूपता और कार्यकुशलता को बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को नियमित अभ्यास करने, शारीरिक रूप से फिट रहने और कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी कहा कि सभी पुलिस जवानों के लिए समय पर पाबंद होना आवश्यक है, ताकि कानून व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जा सके।उन्होंने समयबद्धता, वर्दी की साफ-सफाई और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।@suryanews24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!