चंपारण रेंज के डीआईजी ने बगहा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण एवं स्मार्ट प्रशिक्षण कक्ष का किया विधिवत उद्घाटन
चंपारण रेंज के डीआईजी ने बगहा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण एवं स्मार्ट प्रशिक्षण कक्ष का किया विधिवत उद्घाटन।
बिहार डेस्क,बगहा।मंगलवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक,बेतिया हर किशोर राय द्वारा बगहा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण एवं स्मार्ट प्रशिक्षण कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर डीआईजी ने कहा कि स्मार्ट प्रशिक्षण कक्ष के माध्यम से पुलिस कार्यालय में तकनीकी दक्षता, पारदर्शिता एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित होगा। इससे अभिलेखों के रख-रखाव एवं सूचनाओं के आदान में सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही डीआईजी द्वारा कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का भी जायजा लिया एवं अभिलेखों के संधारण,लंबित कांडों मामलों के निष्पादन तथा कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की गई।डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता,तत्परता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा कुमार देवेंद्र एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।




