Best News StoryEducationUnnao
Trending

उच्च प्राथमिक विद्यालय महनौरा में परीक्षा फल वितरण, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

उच्च प्राथमिक विद्यालय महनौरा में परीक्षा फल वितरण, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

 

उन्नाव नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय महनौरा, नवाबगंज में परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी उन्नाव के जिला अध्यक्ष व सदस्य क्षेत्र पंचायत कुलदीप यादव व खंड शिक्षा अधिकारी शुभी गुप्ता उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और निरंतर प्रयास से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माया चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सहायक शिक्षक प्रबल प्रताप सिंह यादव, वंदना सिंह, महेश्वरी गुप्ता,तोशिका, एवं रेनू यादव,राहुल गौतम ने भी बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। अभिभावकों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ और उनमें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा का संचार हुआ।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!