क्राइम मीटिंग-:बगहा एसपी ने जिला स्तरीय माह मार्च-2026 का मासिक अपराध गोष्टी का किया आयोजन, पुलिस पदाधिकारियों को दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।
क्राइम मीटिंग:बगहा एसपी ने जिला स्तरीय माह मार्च-2026 का मासिक अपराध गोष्टी का किया आयोजन, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

एसपी ने सभी थानाध्यक्ष को लंबित काण्डों का ससमय निष्पादन, गश्ती समीक्षा, वाहन जॉच, निरोधात्मक कार्रवाई आदि के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
—-मार्च-2026 में बगहा पुलिस जिले में कुल 277 गिरफ्तारी, 21,81,000/ रुपए वाहन जुर्माना, 1391.84 लीटर देशी/विदेशी शराब की बरामदगी की गई
बिहार डेस्क,बगहा। शनिवार को पुलिस अधीक्षक, बगहा रामानंद कौशल की अध्यक्षता में पुलिस जिला बगहा के पुलिस सभागार में जिला स्तरीय माह मार्च-2026 का मासिक अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया।जिसमें पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित बगहा, पुलिस उपाधीक्षक साईबर, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,बगहा, रामनगर,पुलिस निरीक्षक अंचल,थानाध्यक्ष एवं सभी शाखा प्रभारी शामिल हुए। अपराध गोष्ठी में एसपी रामानंद कौशल ने बगहा पुलिस जिला के सभी थानाध्यक्ष को लंबित काण्डों का ससमय निष्पादन,गश्ती समीक्षा,वाहन जॉच,निरोधात्मक कार्रवाई, पासपोर्ट,चरित्र सत्यापन का ससमय निष्पादन,अवैध बालू खनन कारोबारियों के विरूद्ध छापेमारी, डायल-112, सीसीटीएनएस, मद्यनिषेध अभियान के अन्तर्गत निरतंर छापामारी करने इसके अतिरिक्त बीते माह मार्च-2026 में लंबित काण्डों का ससमय निष्पादन, काण्ड के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान हेतु दिशा-निर्देश भी दिया गया,वारंट का निष्पादन, बालू खनन के विरूद्ध छापेमारी,गश्ती इत्यादि में सभी थाना का मुल्यांकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। एसपी रामानंद कौशल ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा,रामनगर,पुलिस निरीक्षक अंचल, थानाध्यक्ष को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।एसपी रामानंद कौशल ने बगहा पुलिस जिला के मार्च-2026 की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि बगहा पुलिस जिले में कुल 277 गिरफ्तारी की गई है। जिसमें काण्ड में 178 गिरफ्तारी, 99 वारंट में गिरफ्तारी हुई हैं। कुल 21,81,000/ रुपए वाहन जुर्माना लगाया गया है।बगहा पुलिस जिले में कुल 1391.84 लीटर देशी/विदेशी शराब की बरामदगी की गई है।वारंट में बीडब्ल्यू-125, एनबीडब्ल्यू-282, कुर्की-61 का निष्पादन किया गया है। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित बगहा, पुलिस उपाधीक्षक साईबर,पुलिस निरीक्षक बगहा अंचल नीरज कुमार पासवान,एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र, एसडीपीओ रामनगर रागिनी कुमारी, बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत ,साइबर थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह, चौतरवा थानाध्यक्ष शुभभ कुमार, महिला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी, वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट, एससी एसटी थानाध्यक्ष वंदना कुमारी एवं अन्य थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारी उपस्थित थे।




