E-PaperNew LookTravelबिहारलोकल न्यूज़विभागीयसमस्या
Trending

बगहा में प्लास्टिक बैग के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दुकानों पर हुई छापेमारी।

बगहा में प्लास्टिक बैग के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दुकानों पर हुई छापेमारी।

बिहार डेस्क, बगहा।बुधवार को जिला पदाधिकारी,बेतिया तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में बगहा नगर परिषद क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक सुनिश्चित करने के लिए व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा एवं उनकी टीम द्वारा नगर क्षेत्र की विभिन्न दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया।जांच के क्रम में नगर स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी और नगर परिषद की टीम ने दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग के उपयोग की स्थिति का जायजा लिया गया तथा कई स्थानों पर प्लास्टिक बैग जब्त कर दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई।स्वच्छता पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है और इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने दुकानदारों को कपड़े एवं जूट के थैलों जैसे वैकल्पिक साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया तथा आम लोगों से भी अपील की कि वे प्लास्टिक के उपयोग से बचें।नगर परिषद प्रशासन ने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि प्लास्टिक मुक्त शहर के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!