E-PaperMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsTravelबिहारलोकल न्यूज़विभागीयसरकारी योजनायें
Trending

आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच वितरण किया गया बर्तन सेट,बच्चों को स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की पहल तेज।

आईसीडीएस बगहा दो: आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच वितरण किया गया बर्तन सेट,बच्चों को स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की पहल तेज। बिहार डेस्क,बगहा। प्रखंड बगहा दो स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में बुधवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सावित्री दास के निर्देश पर आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच बर्तन सेट का वितरण किया गया।आईसीडीएस कार्यालय के निम्न वर्गीय लिपिक विकास कुमार एवं कार्यपालक सहायक अब्दुल हामिद अंसारी द्वारा प्रखंड बगहा-02 क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं को बर्तन सेट उपलब्ध कराया गया। यह वितरण आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को गर्म, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया।बर्तन मिलने से सेविकाओं को पोषाहार तैयार करने और केंद्र पर नामित बच्चों को भोजन परोसने में सुविधा होगी। इस दौरान सेविकाओं को बर्तनों के उचित रख-रखाव एवं स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए।सीडीपीओ सावित्री दास ने बताया कि प्रखंड बगहा दो क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आवश्यक बर्तन सेट एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है।सीडीपीओ ने बतायी कि आईसीडीएस बगहा दो के कुल 381 आंगनबाड़ी केंद्रों में से लगभग 300 आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को बर्तन सेट वितरण कर दिया गया है।उन्होंने बतायी कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाओं में सुधार लाना और बच्चों को बेहतर पोषण सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही सेविकाओं को सामग्री का सही उपयोग कर पोषण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रेरित किया गया।विभाग की इस पहल से सेविकाओं में खुशी देखी गई। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!