समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर, उत्कृष्ट सेविकाओं का सम्मान।

समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर, उत्कृष्ट सेविकाओं का सम्मान।
बिहार डेस्क,रामनगर।बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय, रामनगर में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रशांत झा की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन और सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा उन्हें और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।सीडीपीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन नियमित और व्यवस्थित तरीके से होना चाहिए। उन्होंने सेविकाओं से बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रयास करने, प्रतिदिन प्रार्थना कराने और समय पर पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने को कहा साथ ही निर्धारित पोशाक में कार्य करने और बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने पर भी विशेष बल दिया गया।बैठक में एफआरएस के माध्यम से टीएचआर वितरण और केंद्र संचालन में बेहतर कार्य करने वाली सेविकाओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रौशनी राज, एंजिला देवी, विको देवी, हसीना खातून, राजकुमारी ठाकुर, जमीला खातुन, रौशन तारा, रेणु सिन्हा, आशा किरण गुप्ता, नीतू देवी, जूगनु परवीन, सुनिता शर्मा और गुड्डी कुमारी शामिल रहीं।इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका बेबी सिंह,आरती कुमारी, रेणु कुमारी, रानी प्रियंवदा प्रधान सहायक संजीत कुमार और ऑपरेटर रंजीत सिंह समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

