झाँसी जिले के जिलाधिकारी-गौरांग राठी (IAS) ने “डिजिटल जनगणना-2027” के तहत की ‘स्व-गणना’ एवं झाँसी जिले के नागरिकों से की महा-अभियान में भागीदारी की अपील

झाँसी जिले के जिलाधिकारी-गौरांग राठी (IAS) ने “डिजिटल जनगणना-2027” के तहत की ‘स्व-गणना’ एवं झाँसी जिले के नागरिकों से की महा-अभियान में भागीदारी की अपील
ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा (झाँसी)

झाँसी जिले के जिलाधिकारी-गौरांग राठी (IAS) ने झाँसी जिले में “डिजिटल जनगणना-2027” (डिजिटल जनगणना) की प्रक्रिया के तहत ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ (स्व-गणना) की।उन्होंने आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपना विवरण दर्ज कर सफलतापूर्वक फॉर्म को सबमिट किया।इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों से इस महा अभियान से जुड़ने का आह्वान भी किया उन्होंने कहा कि डिजिटल जन गणना की आधुनिक और सुगम प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लेकर ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें….
D.M-गौरांग राठी ने डिजिटल प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि यह बेहद सरल और समय बचाने वाली प्रणाली है।पोर्टल के माध्यम से मात्र दो मिनट के भीतर 32 प्रश्नों के उत्तर देकर जनगणना की औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं। 07 मई से 21 मई तक चलने वाले इस विशेष अभियान में नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।

