Best News StoryCrimeJhansi
झाँसी पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए दबोचे शातिर सट्टेबाज़

झाँसी पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए दबोचे शातिर सट्टेबाज़-
ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा
झाँसी

झाँसी जनपद के थाना सीपरी बाजार पुलिस टीम द्वारा ऑनलाइन सट्टा/जुआ से अर्जित लगभग 01,72,00,000/- रुपए (एक करोड़ बहत्तर लाख रुपये) की अवैध संपत्ति के साथ 02 अभियुक्तओं को गिरफ्तार किया गया…. कब्जे से 01,46,00,000/- रुपए के पीली धातु के बने बिस्किट, आभूषण व लगभग 11,00,000/- की सफेद धातु से बने आभूषण एवं 18,92,300/- रुपये नगद, 01 लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन तथा सट्टा संबंधी रजिस्टर बरामद।गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध थाना सीपरी बाजार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

