E-PaperMake it ModernMedicalNew LookReviewsटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के एएनएम छात्रावास में फूटा छात्राओं का गुस्सा, खराब भोजन और पेयजल संकट को लेकर हंगामा।

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के एएनएम छात्रावास में फूटा छात्राओं का गुस्सा, खराब भोजन और पेयजल संकट को लेकर हंगामा।

बिहार डेस्क,बगहा। गुरुवार को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल की छात्राओं का आक्रोश उस समय फूट पड़ा, जब छात्रावास में भोजन की खराब गुणवत्ता और पेयजल संकट से परेशान छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नर्सिंग प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने छात्रावास परिसर में जमकर हंगामा किया और जीविका दीदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग उठाई।प्रदर्शन कर रही एएनएम छात्राओं में प्रिया कुमारी, प्रिय ठाकुर, कोमल भारती, अमृता कुमारी, संगीता कुमारी, चंदा कुमारी, साक्षी कुमारी, गुड़िया कुमारी, प्रीती कुमारी, सरिता कुमारी, रेशमी भारती, नेहा कुमारी, नीतू कुमारी समेत अन्य छात्राएं शामिल थीं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि छात्रावास के मेस में लगातार सड़ा-गला और खराब भोजन परोसा जा रहा है। कई बार खाने में कीड़े मिलने की शिकायत भी सामने आई है, जिससे छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और कई छात्राएं बीमार हो चुकी हैं।एएनएम छात्राओं ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद छात्रावास में शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। आरोप है कि भोजन के दौरान सिर्फ एक गिलास पानी दिया जाता है और अतिरिक्त पानी मांगने पर गलत बोला जाता हैं कि उतना ही पानी मिलेगा। हैं।प्रदर्शनकारी एएनएम छात्राओं ने जीविका दीदी की इंचार्ज रूवी कुमारी एवं गौरव कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेस में न तो पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है और न ही साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है। इसी बीच विरोध प्रदर्शन के दौरान दो एएनएम छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं, जिन्हें आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार ने दोनों छात्राओं का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद दोनों छात्राओं की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।छात्राओं का कहना है कि वे कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन अब तक व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान जीविका दीदी मेस को बंद कर पीछे के रास्ते निकल गए। छात्राओं ने दावा किया कि वे पिछले 24 घंटों से भोजन नहीं कर सकी हैं।वहीं एएनएम स्कूल के प्रिंसिपल सिरीश कुमार वर्मा ने कहा कि भोजन व्यवस्था में स्कूल प्रशासन की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने बताया कि छात्राओं का भोजन का पैसा डायरेक्ट जीविका के खाते में भेजा जाता हैं। छात्राओं की शिकायतों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जाती रही है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण छात्राओं में नाराजगी बढ़ी है।जीविका बगहा एक के प्रखंड परियोजना प्रबंधक विनोद कुमार के द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जाती हैं।उसी से नाराज होकर एएनएम छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!