E-PaperMake it ModernMobile PhonesPolicticsझमाझम ख़बरपॉलिटिक्सबिहारराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

वाल्मीकिनगर विधानसभा में नए प्रखंड प्रतिनिधियों की घोषणा, विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने सौंपी जिम्मेदारी।

वाल्मीकिनगर विधानसभा में नए प्रखंड प्रतिनिधियों की घोषणा, विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने सौंपी जिम्मेदारी।

बिहार डेस्क,वाल्मीकिनगर।वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने विधानसभा अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के नए प्रतिनिधियों की घोषणा की है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त प्रतिनिधि अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के कल्याण और क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।उन्होंने बताया कि संगठनात्मक स्तर को और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रखंडों में नए प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।विधायक ने बताया कि वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत नवनियुक्त प्रखंड प्रतिनिधि में भितहा प्रखंड से पंकज कुशवाहा, पिपरासी प्रखंड से जगदीश यादव, मधुबनी प्रखंड से सुनील यादव, ठकराहा प्रखंड से सुरेंद्र यादव और बगहा-2 प्रखंड से शत्रुघ्न पटेल को मनोनीत किया गया हैं।इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नए प्रतिनिधियों की नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!