Best News StoryCrimeUnnaoयुवाहत्या

पारिवारिक तनाव के बीच वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान?, पुलिस को मिला सुसाइड नोट?

भारत में आत्महत्या जैसी घटना पर कब लगेगी रोक?

बड़ी खबर शुक्लागंज जिला उन्नाव से

पारिवारिक तनाव के बीच वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान?, पुलिस को मिला सुसाइड नोट?

भारत में आत्महत्या जैसी घटना पर कब लगेगी रोक?

 

सूर्या न्यूज़ 24/उन्नाव संवाददाता

 

उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र में एक वृद्ध द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से मिले कथित सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र के गंगानगर पोनी रोड इलाके में रविवार सुबह 60 वर्षीय राम नरेश मिश्रा पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण मिश्रा का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार राम नरेश मिश्रा पहले कानपुर में निजी नौकरी करते थे और लगभग आठ दिन पहले नौकरी छोड़कर घर लौटे थे।बताया गया कि रविवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिवार को आशंका हुई। दरवाजा खोले जाने पर उनका शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह और बालूघाट चौकी इंचार्ज अरुण कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मौके से एक कथित सुसाइड नोट मिलने की भी बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।मृतक के परिजनों ने बहू और उसके मायके पक्ष पर मानसिक तनाव देने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था और हाल के दिनों में तनाव बढ़ गया था। साथ ही आरोप लगाया गया कि कुछ दिन पहले बहू के मायके पक्ष के लोग घर आए थे, जिसके बाद मृतक मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और सुसाइड नोट की सत्यता समेत परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से जुड़ा माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!