biharE-PaperMake it ModernPolicticsआपदाकार्यक्रमझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़बिहारराहत कार्यलोकल न्यूज़
Trending

प्रखंड बगहा एक के पतिलार,बगहा नगर परिषद एवं गंडक पार से वाल्मीकिनगर तक बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री, बाढ़ पीड़ितों में स्वयं बांटा राशन।

केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे नें बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राशन।

बगहा अनुमंडल अंतर्गत पतिलार,गंडक पार के प्रखण्ड एवं बगहा शहर के वार्ड नंबर एक,दो और वाल्मिकीनगर चकदहवा में बाढ़ प्रभावितों के बीच स्वयं केंद्रीय राज्य मंत्री ने राहत सामग्री का कराया वितरण।

बिहार डेस्क,बगहा।केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार सतीश चंद्र दुबे नें बेतिया में आज बाढ़ राहत सामग्री के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए कोयला मंत्रालय की आनुषंगिक कंपनी सीआईएल (कोल इंडिया लिमिटेड) द्वारा उपलब्ध कराई गई बाढ़ राहत सामग्री से लदी 35 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इसी कड़ी में केंद्रीय राज्यमंत्री ने योगापट्टी,बगहा अनुमंडल अंतर्गत पतिलार,गंडक पार के प्रखण्ड एवं बगहा शहर के वार्ड नंबर एक,दो, वाल्मिकीनगर चकदहवा में बाढ़ प्रभावितों के बीच स्वयं राहत सामग्री का वितरण कराया।मंत्री ने कहा इस कठिन घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुँचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास है कि हर जरूरतमंद तक सहायता पहुँचे और कोई भी परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे,चंपारण की जनता के प्रति मेरा दायित्व केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य का भी है। जब तक हमारे लोगों के जीवन में सामान्य स्थिति नहीं लौटती, हम हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे,आपदा की इस घड़ी में हम सबका एक ही संकल्प है चंपारण का कोई भी परिवार स्वयं को अकेला न समझे साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री नें इस मानवीय पहल के लिए कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का हृदय से आभार जताया, जिसने संकट की इस घड़ी में सहयोग का हाथ बढ़ाया।इस अवसर पर लौरिया विधायक विनय बिहारी,बगहा विधायक राम सिंह,बगहा भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत कुमार,केंद्रीय राज्यमंत्री के मीडिया प्रतिनिधि सोमेश पाण्डेय,चंद्रभूषण सिंह,ओम निधि वत्स,रितु जयसवाल,अमरेश श्रीवास्तव,युवा अध्यक्ष विशाल पाण्डेय,राजन गुप्ता,सुषमा सिंह,रंजीत कुमार,पवन वर्मा,सुमन सिंह,अर्जुन जायसवाल,सहित एनडीए के अनेक स्थानीय कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!