पांच दिवसीय बुद्ध अंबेडकर कथा का हुआ आयोजन
- पांच दिवसीय बुद्ध अंबेडकर कथा का हुआ आयोजन
दैनिक पब्लिक पावर सूर्या न्यूज़ 24 हरदोई
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार की रिपोर्ट
बहुजन अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सरोज कुमार गौतम जी ग्राम बिरौली थाना कासिमपुर में हों रही बुद्ध कथा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा की डॉ. अंबेडकर ने समाज में छुआछूत, भेदभाव और जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाई. उन्होंने सामाजिक समानता के लिए कई आंदोलन किए, जैसे मंदिर प्रवेश आंदोलन और पानी के अधिकार के लिए महाड़ सत्याग्रह. उनके प्रयासों से लाखों लोगों को नया आत्मविश्वास मिला. बाद में उन्होंने बौद्ध धर्म को अपनाया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया. स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई. बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपने चार-चार बच्चों को कुर्बान कर दिया बाबा साहब ने समाज के हित में कार्य किया और बाबा साहब ने कहा शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो और बहुजन अधिकार मोर्चा आप सभी लोगों के साथ में है और साथ में प्रदेश अध्यक्ष आकाश आजाद बहुजन अधिकार मोर्चा, प्रदेश प्रभारी अनुपम कुमार गौतम बहुजन अधिकार मोर्चा प्रदेश सचिव अजय अंबेडकर प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र आजाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सचिन कुमार गौतम पूरी टीम उपस्थित रही