बगहा पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान:एसपी के निर्देश पर सभी थानों में चला जांच अभियान, संदिग्धों पर पैनी नजर
बगहा पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान:एसपी के निर्देश पर सभी थानों में चला जांच अभियान, संदिग्धों पर पैनी नजर
।
बिहार डेस्क,बगहा। अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बगहा पुलिस जिले भर में अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कुमार कौशल के निर्देशन में सोमवार को बगहा पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे शीशे और संदिग्ध हालत में मिले वाहनों को रोका गया।जांच के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने, वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे लाइसेंस, आरसी, इंश्योरेंस साथ रखने के लिए जागरूक किया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आमजन की सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।



