AccidentBest News StoryJhansiसमस्या
: झाँसी जनपद में (दिनांक-19 जून 2026/समय-लगभग 10:30 बजे/स्थान-थाना बबीना क्षेत्रांतर्गत) झाँसी-ललितपुर हाइवे पर एक कंटेनर ट्रक और यात्रियों से भरी बस के बीच दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

: झाँसी जनपद में (दिनांक-19 जून 2026/समय-लगभग 10:30 बजे/स्थान-थाना बबीना क्षेत्रांतर्गत) झाँसी-ललितपुर हाइवे पर एक कंटेनर ट्रक और यात्रियों से भरी बस के बीच दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ से यह ज्ञात हुआ है कि एक कंटेनर ट्रक, जो झाँसी से ललितपुर की आगे की ओर जा रहा था,उसमें पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बस ने टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में कुल-26 लोग घायल हुए हैं,जिन्हें उपचार हेतु तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। इनमें से 09 व्यक्तियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झाँसी रेफर किया गया है तथा शेष घायल व्यक्ति उपचाराधीन हैं।
(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,झाँसी)