Best News StoryUnnaoक्राइमचोरी

“12 घंटे में चोर सलाखों के पीछे, 5 लाख के जेवर बरामद कर सदर पुलिस ने दिखाई फुर्ती”

रिपोर्ट – दिनेश आर्या, ब्यूरो चीफ

उन्नाव। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये कीमत के चोरी हुए सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन और नकदी समेत एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि खंजीखेड़ा मसवासी निवासी विशाल लोधी के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकान्त मिश्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने मंगलवार को गोकुल बाबा मंदिर के पास से दुर्गेश लोध निवासी दुर्गा खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पायल, कमरबंद, झुमकी, लौकेट, नथुनी समेत चोरी का शत-प्रतिशत माल, ओप्पो मोबाइल और 6650 रुपये नकद बरामद किए गए।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रविशंकर पाण्डेय समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!