Best News Storykanpurचोरीटॉप न्यूज़

क्राइम ब्रांच टीम ने जून माह में हुई चोरी की घटनाओं का किया सफल खुलासा?

कानपुर कमिश्नरेट की थाना सचेंडी पुलिस एवं सर्विलांस/क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

कानपुर नगर से बड़ी खबर

क्राइम ब्रांच टीम ने जून माह में हुई चोरी की घटनाओं का किया सफल खुलासा?

सूर्या न्यूज़ 24 कानपुर नगर से रिपोर्टर नफीस खान

कानपुर कमिश्नरेट की थाना सचेंडी पुलिस एवं सर्विलांस/क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

जून माह में थाना सचेंडी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए आभूषण, नकदी, घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, एक मोटरसाइकिल तथा चोरी में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने थाना सचेंडी क्षेत्र में जून माह के दौरान हुई दो चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।इस उल्लेखनीय सफलता पर थाना सचेंडी पुलिस एवं सर्विलांस/क्राइम ब्रांच टीम को ₹25,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। साथ ही संबंधित क्षेत्राधिकारी को उत्कृष्ट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
बाइट — अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!