ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, CEIR पोर्टल से 78 गुमशुदा मोबाइल बरामद?

जिला उन्नाव से बड़ी खबर

ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, CEIR पोर्टल से 78 गुमशुदा मोबाइल बरामद?
सूर्या न्यूज़ 24 | उन्नाव से नफीस खान
उन्नाव पुलिस ने आधुनिक तकनीक और त्वरित कार्रवाई का शानदार उदाहरण पेश करते हुए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के अंतर्गत CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग कर 78 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ₹15.60 लाख बताई गई है।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ रेंज के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के निर्देशन पर जिले के सभी थानों में CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइलों की शिकायतों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें गठित की गई थीं।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेंद्र लाल के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल और सभी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने वर्ष 2026 में अब तक उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
प्रमुख उपलब्धियां
28 जून 2026: 78 मोबाइल फोन बरामद (अनुमानित कीमत ₹15.60 लाख)
जनवरी–मई 2026: 289 मोबाइल बरामद (अनुमानित कीमत ₹60.90 लाख)
वर्ष 2026 में अब तक: कुल 367 मोबाइल बरामद (अनुमानित कीमत ₹76.50 लाख)
बरामद मोबाइलों में Vivo V70 भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग ₹54,000 है।
इसके अलावा, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार:
जनवरी–नवंबर 2025: 424 मोबाइल (करीब ₹95 लाख)
दिसंबर 2025: 101 मोबाइल (करीब ₹20 लाख)
दिसंबर 2025 से अब तक: कुल 468 मोबाइल (करीब ₹96.50 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बरामद किए गए 78 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भविष्य में भी गुमशुदा मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए सभी थाना प्रभारियों और सर्विलांस टीम को लगातार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


