Best News StoryJhansinisulk sevayen

झाँसी : “शहीद अनूप श्रीवास्तव की स्मृति” में किड्ज़ी,सिद्धेश्वर नगर में ‘निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर’ का हुआ आयोजन- (ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,झाँसी) झाँसी महानगर के सीपरी बाज़ार अंतर्गत किड्ज़ी,अनूप सिद्धेश्वर नगर द्वारा रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें लगभग 150 लोगों ने लाभ प्राप्त किया।शिविर का शुभारंभ शहीद अनूप श्रीवास्तव (CO.ITBP) की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया…. यह गरिमामयी कार्य कन्हैया कपूर,गौरव तिवारी एवं रितिका तिवारी द्वारा संपन्न कराया गया।शिविर में झाँसी महानगर के वरिष्ठ चिकित्सकों में-डॉ० अनुराग श्रीवास्तव और डॉ० कामद दीक्षित,डॉ० रेहाना ख़ुर्शीद,डॉ० पारुल निगम,डॉ० हरेंद्र यादव तथा डॉ० अंकित सक्सेना ने अपनी निःस्वार्थ सेवाएं प्रदान कीं…. इस अवसर पर जाँचों में ब्लड शुगर,थायराड चैकअप,ब्लड चैकअप और हीमोग्लोबिन इत्यादि जाँच की गईं तथा कई आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं…. इस जनहितकारी पहल का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें प्रारंभिक स्वास्थ्य जाँच की सुविधा उपलब्ध कराना था।शिविर में लगभग 150 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया।उपस्थित लोगों ने “किड्ज़ी अनूप” की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी प्रयास बताया। कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव,श्रीमती स्वीटी तिवारी,श्रीमती ममता श्रीवास्तव के साथ-साथ अक्षित,मनीष,गौरव तथाअतुल सिन्हा,श्रीमती मीनू मिश्रा,श्रीमती प्रीति,श्रीमती रविका खरे समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे…. कार्यक्रम के अंत में “किड्ज़ी अनूप” की निदेशक एवं वरिष्ठ चिकित्सक-अनुराग श्रीवास्तव की धर्मपत्नी-श्रीमती रेशु श्रीवास्तव ने वहाँ उपस्थित समस्त अतिथि चिकित्सकों एवं गणमान्य नागरिकों सहित किड्ज़ी परिवार के सभी स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाजहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

झाँसी : “शहीद अनूप श्रीवास्तव की स्मृति” में किड्ज़ी,सिद्धेश्वर नगर में ‘निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर’ का हुआ आयोजन-

(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,झाँसी)

झाँसी महानगर के सीपरी बाज़ार अंतर्गत किड्ज़ी,अनूप सिद्धेश्वर नगर द्वारा रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें लगभग 150 लोगों ने लाभ प्राप्त किया।शिविर का शुभारंभ शहीद अनूप श्रीवास्तव (CO.ITBP) की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया….
यह गरिमामयी कार्य कन्हैया कपूर,गौरव तिवारी एवं रितिका तिवारी द्वारा संपन्न कराया गया।शिविर में झाँसी महानगर के वरिष्ठ चिकित्सकों में-डॉ० अनुराग श्रीवास्तव और डॉ० कामद दीक्षित,डॉ० रेहाना ख़ुर्शीद,डॉ० पारुल निगम,डॉ० हरेंद्र यादव तथा डॉ० अंकित सक्सेना ने अपनी निःस्वार्थ सेवाएं प्रदान कीं….
इस अवसर पर जाँचों में ब्लड शुगर,थायराड चैकअप,ब्लड चैकअप और हीमोग्लोबिन इत्यादि जाँच की गईं तथा कई आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं….
इस जनहितकारी पहल का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें प्रारंभिक स्वास्थ्य जाँच की सुविधा उपलब्ध कराना था।शिविर में लगभग 150 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया।उपस्थित लोगों ने “किड्ज़ी अनूप” की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी प्रयास बताया।
कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव,श्रीमती स्वीटी तिवारी,श्रीमती ममता श्रीवास्तव के साथ-साथ अक्षित,मनीष,गौरव तथाअतुल सिन्हा,श्रीमती मीनू मिश्रा,श्रीमती प्रीति,श्रीमती रविका खरे समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे….
कार्यक्रम के अंत में “किड्ज़ी अनूप” की निदेशक एवं वरिष्ठ चिकित्सक-अनुराग श्रीवास्तव की धर्मपत्नी-श्रीमती रेशु श्रीवास्तव ने वहाँ उपस्थित समस्त अतिथि चिकित्सकों एवं गणमान्य नागरिकों सहित किड्ज़ी परिवार के सभी स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाजहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!