18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजनों के लिए 12 विधिक संरक्षक नियुक्त, डीएम ने सौंपे लीगल गार्जियनशिप प्रमाणपत्र?

कानपुर नगर से बड़ी खबर

18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजनों के लिए 12 विधिक संरक्षक नियुक्त, डीएम ने सौंपे लीगल गार्जियनशिप प्रमाणपत्र?
सूर्या न्यूज,24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट
कानपुर नगर में ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, बौद्धिक दिव्यांगता एवं बहु-दिव्यांगता से ग्रसित ऐसे व्यक्तियों, जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद भी अपने जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लेने में सक्षम नहीं हैं, उनके अधिकारों और भविष्य की कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय लोकल लेवल समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधिक संरक्षक (लीगल गार्जियन) नियुक्त किए जाने संबंधी 12 प्रस्तावों पर सुनवाई एवं विस्तृत चर्चा की गई। समिति द्वारा पात्र पाए गए परिजनों को विधिक संरक्षकता (लीगल गार्जियनशिप) प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों के हितों की रक्षा करना, उनके जीवन से जुड़े आवश्यक निर्णयों को कानूनी आधार प्रदान करना तथा उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है।
बाइट: जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी कानपुर नगर।



