Best News StoryCrimekanpurक्राइमचोरीझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़समस्या

कानपुर में चोरी के माल सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, जानलेवा हमले का भी आरोप?*

*बड़ी खबर कानपुर नगर*

*📰 कानपुर में चोरी के माल सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, जानलेवा हमले का भी आरोप?*

सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर से रिपोर्टर नफीस खान

कानपुर। थाना बर्रा और गोविन्दनगर पुलिस टीम ने चोरी के माल सहित तीन अभियुक्तों विशाल अवस्थी, फैजल और दीपक गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों ने थाना गोविन्दनगर के फैक्ट्री एरिया क्षेत्र में एक घर में घुसकर जानलेवा हमला और चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था।
अभियुक्तों के पास से एक पीतल का लोटा, दो स्टील के लोटे, एक पीतल का दीपक, एक छोटा पीतल का गिलास, 1,000 रुपये नकद, एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, दो सफेद धातु की पायल, दो पीली धातु के टॉप्स, एक सफेद धातु की अंगूठी और कान की लटकन का टूटा हुआ टुकड़ा बरामद हुआ है।
बरामदगी के आधार पर थाना बर्रा में मु0अ0सं0-320/26 और मु0अ0सं0-322/26 तथा थाना गोविन्दनगर में मु0अ0सं0-295/26 पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त फैजल पर चोरी के सात मुकदमे, विशाल अवस्थी पर सात और दीपक पर कुल छह अभियोग दर्ज हैं। अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
🎙️ बाइट:- पुलिस उपायुक्त दक्षिण 👮 श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!