
*झाँसी पुलिस ने 4 लुटेरों को एनकाउंटर की कार्यवाही में अवैध हथियार समेत गिरफ़्तार किया-

ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,झाँसी (उ०प्र०)
झाँसी जनपद अंतर्गत विगत (दिनाँक-28.09.2026) को वादी द्वारा झाँसी शहर कोतवाली पर सूचना दी गई कि धोबीघाट क्षेत्र के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा उससे 2 हज़ार रूपये और 1 मोबाइल फोन लूट लिया गया है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।उक्त प्रकरण में इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों,भौतिक संसाधनों एवं पुलिस की प्रभावी पतारसी-सुरागरसी के क्रम में शहर कोतवाली और स्वाट (SWAT) तथा सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 4 अपराधियों-ऋषभ वाल्मीकि,मोंटी आर्या,विकास श्रीवास्तव और राज अहिरवार को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अपराधियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और 1,320 रुपये नगद,मोटरसाइकिल तथा अवैध हथियार,कारतूस बरामद किए गए हैं।


