Best News StoryCrimePolice Good Workक़ानूनी जानकारीक्राइमटॉप न्यूज़

बर्रा क्षेत्र के वायरल वीडियो मामले में पुलिस कार्रवाई जारी?*

*कानपुर नगर से बड़ी खबर*

*बर्रा क्षेत्र के वायरल वीडियो मामले में पुलिस कार्रवाई जारी?*

सूर्या न्यूज,24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट

कानपुर नगर। थाना बर्रा क्षेत्र से संबंधित एक बालिका के वायरल वीडियो मामले में पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है और प्रकरण को विधिक राय के लिए संयुक्त निदेशक अभियोजन (JDP) के पास भेजा गया है। विधिक राय प्राप्त होने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल हुए दूसरे वीडियो, जिसमें एयरगन से धमकाने का आरोप है, उसके संबंध में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद एयर पिस्टल का आवश्यकतानुसार फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) से परीक्षण कराया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि प्रस्तुत चिकित्सीय अभिलेखों, उपलब्ध साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर दोनों मामलों में निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाइट: पुलिस उपायुक्त दक्षिण, श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!