Best News StoryCrimeDMKarywahiक्राइमटॉप न्यूज़

लेखपाल की जांच पर सवाल, अधिवक्ता ने डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग?*

*कानपुर नगर से बड़ी खबर*

*लेखपाल की जांच पर सवाल, अधिवक्ता ने डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग?*

सूर्या। न्यूज ,24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट

कानपुर के यशोदा नगर निवासी अधिवक्ता मोहम्मद हाशिम ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि तहसील सदर के एक लेखपाल ने कथित रूप से गलत जांच रिपोर्ट तैयार कर उनके प्लॉट पर अवैध कब्जा कराने की साजिश रची है। शिकायत में कुछ लोगों पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
वीओ: अधिवक्ता मोहम्मद हाशिम के अनुसार उन्होंने वर्ष 2024 में मौजा बूढ़पुर मछरिया स्थित आराजी संख्या 1129 का 100 वर्गगज का प्लॉट खरीदा था। उनका कहना है कि प्लॉट का दाखिल-खारिज उनके नाम हो चुका है और खतौनी में भी उनका नाम दर्ज है। इसके बावजूद जांच के दौरान उनके प्लॉट को कथित रूप से गलत तरीके से आराजी संख्या 1139 से जोड़ दिया गया।हाशिम का आरोप है कि संबंधित लेखपाल ने बिना मौके का सही निरीक्षण किए और बिना उनका पक्ष सुने रिपोर्ट तैयार कर दी। उनका कहना है कि आराजी संख्या 1139 से जुड़े कई विवाद और मुकदमे पहले से लंबित हैं, फिर भी उनके प्लॉट को उसी भूमि से जोड़कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में भू-माफियाओं का एक गिरोह सक्रिय है, जो कुछ राजस्व एवं पुलिस कर्मियों की कथित मिलीभगत से लोगों की जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास करता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी और संयुक्त जांच के आदेश भी हुए थे, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
मोहम्मद हाशिम ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की किसी वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, यदि जांच में अनियमितता पाई जाए तो संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाए, कथित आरोपियों पर विधिक कार्रवाई हो तथा उन्हें अपने प्लॉट पर शांतिपूर्वक निर्माण करने का अधिकार सुनिश्चित कराया जाए।
बाइट: अधिवक्ता मोहम्मद हाशिम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!