तो किसके दम पर इतराओगी?
तो किसके दम पर इतराओगी?

हुनर तुम्हें लिखने का मैं छोड़ दूँ गर,
तो किसके दम पर इतराओगी?
गर छोड़ दूँ तुम्हारा व्याख्यान करने का हुनर,
तो कौन बताएगा तुम्हारे चंचल मन की चलन?
तुम्हारी हर उदासी को जो मैंने गीतों में ढाला है,
मेरी कलम ने ही तो तुम्हें टूटने से संभाला है।
थक कर जो बैठ गई मेरी उँगलियाँ इन कोरे कागज़ों पर,
तो अपनी अनकही पीड़ा भला किसको सुनाओगी?
दुनिया तो सिर्फ़ तुम्हारी हँसी पर फ़िदा होती है,
तेरी आँखों के पीछे छिपी नमी कहाँ किसी को दिखती है।
वो नमी तो सिर्फ़ मेरी स्याही ने महसूस की है,
मेरा साया जो हटा, तो किसके काँधे पर सिर टिकाओगी?
तुम्हारे रूठने से लेकर तुम्हारे मान जाने तक,
हर एक धड़कन को मैंने अपनी नज़्मों में समेटा है।
मिटा दूँ गर मैं तुम्हारा नाम अपनी हर एक तहरीर से,
तो मेरे सिवा तुम ख़ुद को भला कहाँ ढूँढ पाओगी?
ख़ामोश हो गई गर मेरी ये कलम किसी रोज़ हमेशा के लिए,
तो इस भीड़ भरी दुनिया में बिल्कुल तन्हा रह जाओगी।
— बेबाक पत्रकार सूरज कुमार

