Best News StoryPolicticsUnnaoटॉप न्यूज़

सूरज कुमार रावत समेत कई युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, संविधान व आरक्षण बचाने का किया आह्वान*

*सूरज कुमार रावत समेत कई युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, संविधान व आरक्षण बचाने का किया आह्वान*

 

*उन्नाव: सूरज कुमार रावत समेत कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली, नेताओं ने किया जोरदार स्वागत*

उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शनिवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में दीह सूरज कुमार रावत समेत विभिन्न गांवों के आधा दर्जन से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा सदस्यता पर्ची और पार्टी की पट्टिका भेंट की।
समारोह को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी विमल किशोर सबरा ने कहा कि देश का संविधान और आरक्षण व्यवस्था खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण समाप्त करने का कुचक्र रचा जा रहा है और लोगों से इसके प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा जैसे संवैधानिक अधिकारों को कमजोर कर रही है। उन्होंने लोगों से जागरूक होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।
कार्यक्रम में सूरज कुमार रावत, डॉ. दिलशाद, दिनेश आर्या सुघर लाल, करन वर्मा, सुमित पासी, मो. गुलफाम, संजय गौतम, गुड्डू पासी, विवेक सिंह सहित कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह, संगठन उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला, जंग बहादुर सिंह, बी.डी. कठेरिया, सरफराज गांधी, ई. भीमराज, विद्या गौतम, कफनधारी, कमलेश तिवारी, सलमान, शाहिद, बाबूराम, मणिकांत रावत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने तथा संचालन महामंत्री अजय कुमार गौतम ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!