सचेंडी थाना क्षेत्र के ग्राम सुरार में दुकान में तोड़फोड़ का मामला, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

सचेंडी थाना क्षेत्र के ग्राम सुरार में दुकान में तोड़फोड़ का मामला, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार
- एंकर:
सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर से नफीस खान
कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के ग्राम सुरार में कथित दबंगई और दुकान में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित उत्कर्ष पांडेय का आरोप है कि ओंकार पांडेय, अनुज पांडेय, नीरज पांडेय, श्याम पांडेय, आलोक सिंह तथा उनके साथ आए 10–12 अज्ञात लोगों ने उनकी दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और भय का माहौल बनाया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि उसने पहले थाना सचेंडी में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई न होने पर आज पुलिस कमिश्नर कानपुर को भी प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर नामजद एवं अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है।

