साइबर फ्रॉड व डिजिटल अरेस्ट गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ₹50 हजार का इनामिया समेत दो आरोपी दबोचे?

बड़ी खबर कानपुर नगर


साइबर फ्रॉड व डिजिटल अरेस्ट गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ₹50 हजार का इनामिया समेत दो आरोपी दबोचे?
सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर | नफीस खान
कानपुर कमिश्नरेट की थाना बर्रा पुलिस, क्राइम ब्रांच, साइबर थाना एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट गैंग के मास्टरमाइंड ₹50 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त ओमकार यादव उर्फ राजवीर सिंह तथा उसके साथी शिवम सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड एवं प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि को विभिन्न फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर ठिकाने लगाया जाता था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 05 मोबाइल फोन, विभिन्न नामों के आधार कार्ड की प्रतियां तथा एक आई-20 कार बरामद की गई है। जांच में यह भी सामने आया कि 42 बैंक खातों का संचालन 7 मोबाइल नंबरों के माध्यम से किया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि गैंग से जुड़े बैंक खातों में मौजूद लगभग ₹35 से ₹40 लाख की धनराशि को फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि करीब ₹4.12 करोड़ की धनराशि पहले ही फ्रीज कराई जा चुकी है।
दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है। पुलिस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी तलाश कर रही है।
बाइट: पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल।


