Best News StoryCrimefararkanpur nagarPolice Good Workटॉप न्यूज़

10 वर्षों से फरार ₹25,000 का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार?

बड़ी खबर कानपुर नगर

10 वर्षों से फरार ₹25,000 का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार?

सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर | नफीस खान

कानपुर कमिश्नरेट की थाना बिधनू पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 वर्षों से फरार ₹25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त अमर सिंह को मुखबिर की सूचना पर शम्भुआ रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त थाना बर्रा में दर्ज हत्या सहित कई गंभीर मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत एक नया अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
बाइट: कानपुर पुलिस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!