Best News StoryUnnaoक्राइमसमस्या
यातायात पुलिस से परेशान ई-रिक्शा चालक ने आत्मदाह का किया प्रयास?

बड़ी खबर | शुक्लागंज, जनपद उन्नाव

यातायात पुलिस से परेशान ई-रिक्शा चालक ने आत्मदाह का किया प्रयास?
सूर्या न्यूज 24 उन्नाव से नफीस खान की रिपोर्ट
शुक्लागंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ई-रिक्शा चालक ने कथित रूप से यातायात पुलिस की कार्रवाई से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली गंगाघाट पुलिस के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप करते हुए संबंधित व्यक्ति को समझाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
