Best News StoryCrimeक्राइमटॉप न्यूज़समस्या

क्या पीड़िता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय मिलेगा?

बड़ी खबर | जनपद सीतापुर

क्या पीड़िता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय मिलेगा?

क्या आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश डीजीपी (कानून-व्यवस्था) की ओर से जारी होंगे?

सूर्या न्यूज 24 से रिपोर्टर नफीस खान की विशेष रिपोर्ट।

सीतापुर जनपद से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक पीड़िता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में निष्पक्ष एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता का आरोप है कि अभिषेक शर्मा नामक व्यक्ति, जो स्वयं को पत्रकार बताता है, ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय, सीतापुर में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मीडिया के माध्यम से पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मामले का संज्ञान लेकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और निष्पक्ष जांच के बाद कठोर कानूनी कार्रवाई कराने की अपील की है।
अब यह देखना होगा कि संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी इस प्रकरण में क्या कार्रवाई करते हैं और जांच के आधार पर आगे क्या निर्णय लिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!