Best News StoryCrimekanpurकृषिक्राइमटॉप न्यूज़समस्या

दबंगों पर खेत में लगी धान की फसल उखाड़कर कब्जे का प्रयास करने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार?*

*बड़ी खबर | कानपुर देहात*

*दबंगों पर खेत में लगी धान की फसल उखाड़कर कब्जे का प्रयास करने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार?*

सूर्या न्यूज 24 कानपुर देहात से नफीस खान की रिपोर्ट

कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन पर कथित कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित विनय प्रताप सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी आराजी संख्या 840, रकबा 0.2290 हेक्टेयर, गांव रनिया में स्थित है।
पीड़ित के अनुसार रविवार दोपहर गांव के अरुण शर्मा, अंकित शर्मा और अमित शर्मा खेत पर पहुंचे और कथित रूप से मेड़ काटकर लगी हुई धान की फसल उखाड़कर फेंक दी तथा जमीन पर निर्माण करने का प्रयास किया।
विनय प्रताप सिंह यादव का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत रनिया थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि 23 तारीख को एसडीएम अकबरपुर को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी, फिर भी अब तक सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि विपक्षी पक्ष क्षेत्र में दबंगई करता है।
पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे और न्याय मिलने तक वहीं धरने पर बैठेंगे।
वहीं, एसडीएम सदर ने बताया कि सोमवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि अवैध निर्माण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!