Best News StoryGood workkanpurकॉलेजटॉप न्यूज़प्रशिक्षण

Have a Dream’ भाषण से छात्र ने बढ़ाया स्कूल का मान, जोनल साहित्यिक प्रतियोगिता में पांचवां स्थान?*

*बड़ी खबर | कानपुर नगर*

*I Have a Dream’ भाषण से छात्र ने बढ़ाया स्कूल का मान, जोनल साहित्यिक प्रतियोगिता में पांचवां स्थान?*

 

सूर्या न्यूज 24 | कानपुर नगर से नफीस खान

कानपुर के डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में शनिवार को आयोजित Fr. George Hess Memorial Zonal/Regional Literary Competition (कानपुर साउथ जोन) में Mother Teresa Higher Secondary School, केशव नगर (School Code: UP333) के छात्र आदर्श सविता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 प्रतिभागियों के बीच पांचवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में आदर्श सविता ने अमेरिका के महान नागरिक अधिकार नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर (Martin Luther King Jr.) के ऐतिहासिक भाषण “I Have a Dream” का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। छात्र ने निर्धारित तीन मिनट की समय-सीमा के भीतर 2 मिनट 34 सेकंड में आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण और प्रभावी अभिव्यक्ति के साथ अपना भाषण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित निर्णायकों एवं दर्शकों ने सराहा।
विद्यालय प्रबंधन ने छात्र की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। साथ ही छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी साहित्यिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। :::

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!