Best News StoryGood workjansunawaiJhansiटॉप न्यूज़

झाँसी : “IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण में परिक्षेत्रों की रैंकिंग में झाँसी रेंज ने लगातार 07वीं बार प्राप्त किया प्रथम स्थान“-

झाँसी : “IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण में परिक्षेत्रों की रैंकिंग में झाँसी रेंज ने लगातार 07वीं बार प्राप्त किया प्रथम स्थान“-

“जनपद झाँसी एवं जनपद जालौन लगातार 07वीं और जनपद ललितपुर ने भी लगातार 02 बार प्राप्त किया प्रथम स्थान”-

“रेंज के जनपद प्रभारी प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध कराएं विधिक निस्तारण”-

झाँसी रेंज अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में माह जुलाई,2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस महानिरीक्षक (झाँसी परिक्षेत्र) झाँसी-आकाश कुलहरि (IPS) के कुशल निर्देशन में IGRS/समाधान पोर्टल पर माह जुलाई,2026 में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये उनका शासन की मंशानुरूप नियत समय में विधिक निस्तारण किया गया जिससे (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माह-जुलाई 2026 मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों की रैकिंग में झांसी परिक्षेत्र ने वर्ष 2026 में लगातार ’07वीं बार प्रथम रैंक’ प्राप्त की है साथ ही रेंज के समस्त जनपदों ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसकी I.G द्वारा सराहना कर उत्साहवर्धन किया गया….
आई०जी० द्वारा प्रभारी IGRS/CCTNS उप निरीक्षक- राजेश सिंह,रेंज कोर्डिनेटर-विमल कुमार श्रीवास्तव,मु०आ०-देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं श्रीमती प्रियंका गुप्ता (कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए) को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये….
I.G द्वारा परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों को (IGRS) प्रणाली से प्राप्त शिकायतों का उच्चकोटि की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने एवं जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर शासन के मंशानुरूप पूर्ण मनोयोग से उनकी समस्याओं के विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है,जिससे आमजनमानस में पुलिस की उत्कृष्ट छवि, निष्पक्ष कार्यप्रणाली एवं विश्वसनीयता की भावना बरकरार रहे एवं शिकायतों में निरन्तर कमी हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!