Best News Storykanpurkavar yatraटॉप न्यूज़

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना बिठूर क्षेत्र के उदरा घाट, पत्थर घाट, ब्रह्मावर्त घाट एवं रानी लक्ष्मीबाई घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बड़ी खबर | कानपुर नगर

सूर्या न्यूज 24 | कानपुर नगर
रिपोर्ट: नफीस खान

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना बिठूर क्षेत्र के उदरा घाट, पत्थर घाट, ब्रह्मावर्त घाट एवं रानी लक्ष्मीबाई घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी पश्चिम ने घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, गोताखोरों की तैनाती, जल पुलिस, लाइफ जैकेट, मोटरबोट, सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य सुरक्षा इंतज़ामों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।इस अवसर पर डीसीपी पश्चिम ने प्रमुख धर्मगुरुओं से भी संवाद किया और कांवड़ यात्रा एवं श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन तथा आपसी समन्वय बनाए रखने पर चर्चा करते हुए उनके सुझाव भी प्राप्त किए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी (सदर) सहित पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बाइट: श्री एस.एम. कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), कमिश्नरेट कानपुर नगर

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!